श्रद्धा और भक्ति से गूंजा चैतन्य हनुमान मंदिर

पारायण एवं महाआरती का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

जावरा (अभय सुराणा) । शहर पुलिस थाना परिसर स्थित श्री चैतन्य हनुमान मंदिर पर श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच पारायण एवं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण आतिथ्य के रूप में उपस्थित रहे।
श्री चैतन्य हनुमान मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ पारायण किया। इसके पश्चात भगवान श्री चैतन्य हनुमान जी की महाआरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारों के साथ अपनी श्रद्धा अर्पित की।
श्री चैतन्य हनुमान जी की प्रतिमा को श्रद्धालु अत्यंत चमत्कारिक एवं आस्था का प्रमुख केंद्र मानते हैं। मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की विशेष आस्था जुड़ी हुई है। महाआरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर भावेश हरण, अंकित हरण, मंदिर समिति अध्यक्ष चैनसिंह खींची, उपाध्यक्ष श्रीसागर, सचिव, कोषाध्यक्ष पूर्णेन्दु जोशी, अमर सिंह नरूका, अजय अग्रवाल, बंशीलाल, बलवंत सिंह, चंदू नरसिंघानी, वरुण नरसिंघानी सहित मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का भाव देखने को मिला। सभी ने भगवान श्री चैतन्य हनुमान जी के दर्शन कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *