अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल रतलाम की नव कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

रतलाम। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल, रतलाम शाखा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पदग्रहण समारोह बुधवार को बड़े उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मंडल की बड़ी संख्या में बहनों एवं समाजजनों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष संतोष सोडाणी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजकुमारी महेश्वरी एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इंदु सोमानी उपस्थित रहीं। साथ ही रतलाम शाखा की प्रांतीय वरिष्ठ बहनों पुष्पा राठी, सुलोचना लड्ढा एवं मधु सोमानी का आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल प्रार्थना से हुआ, जिसे पुष्पा असावा, चंदा राठी एवं सूरज डागा ने प्रस्तुत किया। मंजुला माहेश्वरी एवं अर्चना बैरागी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने समारोह को भावपूर्ण बना दिया।इस अवसर पर जया गगरानी, चेतना गगरानी एवं हेमलता मालपानी ने सामाजिक संदेश पर आधारित प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं आकर्षक संचालन हेमलता मालपानी ने किया।मंडल की सचिव अनीता लखोटिया ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा सुंदर निमंत्रण पत्र की भी सभी ने सराहना की। स्वागत समिति की सुनीता सोमानी, रेखा मारोठिया, निशा एवं चंचला भट्टर ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पंजीयन व्यवस्था सुनीता मालपानी एवं चंचला भट्टर ने संभाली, जबकि पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय मंगला अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष ललिता सोमानी, सचिव अनीता लखोटिया एवं कोषाध्यक्ष मंजुला माहेश्वरी सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर समाज सेवा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।अध्यक्ष ललिता सोमानी ने अपने उद्बोधन में सभी प्रांतीय पदाधिकारियों, वरिष्ठ बहनों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से मंडल समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कार्यक्रम में हुई किसी भी त्रुटि के लिए क्षमा याचना भी की।कार्यक्रम के अंत में आशा उपाध्याय ने आभार प्रदर्शन किया। पुष्पा राठी एवं मधुकांत सोमानी द्वारा उत्कृष्ट भोजन व्यवस्था की गई। समारोह को सफल बनाने में सभी बहनों के सहयोग एवं समर्पण की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *