गायत्री नगर में 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक मनाया

जयपुर । श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 19 अगस्त को प्रातः 6:15 बजे प्रथम अभिषेक, शांति धारा करने का सोभाग्य सोधर्म इंद्र बनकर अशोक मनीष बडजात्या परिवार को प्राप्त हुआ, तत्पश्चात 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक बडे ही धूम धाम व भक्ति के साथ मनाया।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने अवगत कराया कि गायत्री नगर में प्रत्येक तीर्थंकरों का मोक्ष कल्याण धूमधाम से मनाया जाता है, इसी श्रंखला में 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ नाथ जी का मोक्ष कल्याणक के अवसर पर सोधर्म इंद्र परिवार ने सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू चढाया।
युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि निर्वाण लाडू के पश्चात उपस्थित श्रेष्ठियों, समाज के गणमान महानुभाव, महिला-पुरूषों ने सामुहिक आरती की। इस अवसर पर कल्याण मन्दिर स्तोत्र विधान कराया गया, जिसमें सभी उपवास करने वाली बच्चियों ने विधान पूजा कीं। इन बच्चों ने सांयकाल सामूहिक आरती, स्वाध्याय, 48 दिवसीय भक्तामर पाठ में भाग लेकर दीप प्रज्ज्वलन किया।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सोधर्म इन्द्र परिवार का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया साथ में 1999 से अब तक के मन्दिर प्रबन्ध समितियों के अध्यक्षों का सम्मान किया गया। समस्त मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं. अजीत जी शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई‌।
मंदिर प्रबन्ध समिति ने युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बडजात्या के जन्मदिन पर उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए तिलक, माला, दुपट्टा, पगडी पहनाकर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।
तत्पश्चात सभी पूर्व व वर्तमान मन्दिर प्रबन्ध समिति व समाज के गणमान्य महानुभाव बैण्ड बाजों के साथ शोभा यात्रा के रूप में मन्दिर जी के पास नवीन क्रय किया भवन का लोकार्पण किया गया।
मोक्ष कल्याणक के अवसर उपाध्यक्ष विजय सोगानी, वरिष्ट एडवोकेट विमल जैन, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा‌, मंत्री राजेश बोहरा‌, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, कोषाध्यक्ष राकेश छाबडा, सारसमल पदम झांझरी ,राकेश पाटोदी,बसन्त बाकलीवाल, सन्तोष गंगवाल, उदयभान जैन, अनिल टोंग्या, राजेन्द्र सोगानी, दीपेश छावड़ा संतोष वांसकोवाले, अशोक रावका‌, अशोक मालपुरा वाले, निर्मल अनिल गदिया, धूप चन्द जी शाह आदि श्रेष्ठियों के साथ सैंकडों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित होकर लड्डू चढ़ाया।व शाभा यात्रा में शामिल हुए। सभा का संचालन व सभी का आभार व्यक्त किया अरूण शाह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *