आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा रविवार को होगी रूद्रपूजा शिव धारा भजन संध्या

ध्यान केन्द्र का निर्माण कार्य प्रगति पर

रतलाम । संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग के 45 वर्ष और रतलाम आर्ट ऑफ लिविंग के 25 वर्ष पूर्ण होने पर श्रावण मास पवित्र रूद्रपूजा शिव धारा का आयोजन दिनांक 23 अगस्त 2026 रविवार को सायं 5 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर रतलाम के नवीन सभागृह में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुनील जैन द्वारा रूद्र पूजा एवं भक्तिमयी संगीत संध्या अन्तर्राष्ट्रीय आर्ट ऑफ लिविंग सिंगर विक्रम हाजरा जी द्वारा विशाल भजन संध्या द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी ।

ध्यान केन्द्र का निर्माण कार्य प्रगति पर

परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी द्वारा रतलाम आर्ट ऑफ लिविंग के 25 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए रतलाम शहर में आर्ट ऑफ लिविंग का मेडिटेशन हॉल ध्यान केंद्र बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके अन्तर्गत रत्नेश्वर रोड़ पर शिव बाग हनुमान धाम के पास में मेडिटेशन हॉल का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो होकर कार्य प्रगति पर है ।
आटॅ ऑफ लिविंग परिवार एवं ध्यान केंद्र निर्माण समिति के चंद्रेश भाग्यवानी, मुरली फुलवानी, हरेंद्र वाघेला, डॉ. लोकेन्द्र सिंह कोट, हितेश पंडित, रविन्द्र गहलोत सहित संस्था के सभी प्रशिक्षक व कार्यकर्ताओं ने नगर की जनता से 23 अगस्त रविवार को आयोजित रूद्र पूजा शिव धारा भजन संध्या के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया । इस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु पूर्व पंजीयन आवश्यक है । पंजीयन के लिए आप श्री राम केमिस्ट कॉलेज रोड रतलाम मो. 9425355272, 8770423551, 8815749894 पर संपर्क कर सकते हैं। उपरोक्त जानकारी चंद्रेश भाग्यवानी द्वारा दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *