ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म जयंती मनाई गई

जावरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा द्वारा पूर्व गृहमंत्री कुँ.भारत सिंह जी के ऑफिस पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जन्म जयंती मनाई।
कांग्रेस नेताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा राजीव गांधी ने कंप्यूटर, दूरसंचार, और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने पंचायती राज का गठन कर किसानों को पूर्ण अधिकार दिया साथ ही युवाओं को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष का मताधिकार दिया जिससे युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिला एवं भारत को 21वीं सदी के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की, उनको श्वेत क्रांति का जनक भी कहा जाता है।
उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ एच एस राठौड़,नीतिराज सिंह, वरुण श्रोत्रिय ,महेंद्र गंगवाल, श्रीमती अन्नपूर्णा पवार,श्रीमती यास्मीन खान, हीरालाल मेहता, मोहन सैनी, मसूद परदेसी,लोकेश विजवा, पप्पू चारोडिया आदि ने व्यक्त किए।
इस अवसर पर बाबूलाल निंबे, राजेंद्र कल्याणे, महेश शर्मा, अंकित लालवानी,रिजवान पठान, आसिफ कबाड़ी, आमिर खान, अनीश कल्याणे, काना हाडा, इमरान मंसूरी, विमल पोखरना,अनिल सोनी, महबूब मंसूरी, छप्पू भाई,महेंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र मकवाना,मनीष सोलंकी, कृष्णा अखेड़िया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंकित ललवानी ने किया और आभार अजीजु रहमान, गुड्डू पठान ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *