बांद्रा टर्मिनस – बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन

रतलाम 20 अगस्त। यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 04712/04711 बांद्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल को नियमित ट्रेन संख्या 14712/14711 बांद्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 14712 बांद्रा टर्मिनस– बीकानेर एक्सप्रेस 27 अगस्त 2026 से प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से 19:25 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (05.40/05.50 शुक्रवार), नागदा (06.43/06.45 शुक्रवार) होते हुए अगले दिन 23.55 बजे बीकानेर पहुंचेगी।। इसी प्रकार 14711 बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार को बीकानेर से 13:30 बजे  प्रस्थान कर रतलाम मंडल के नागदा (04:13/04:15 गुरुवार), एवं रतलाम (04:50/05:00 गुरुवार) होते हुए अगले दिन 15:50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, लछमनगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, रतनगढ़, राजलदेसर और श्री डूंगरगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी  प्राप्‍त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *