प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा का अल्प प्रवास पर रतलाम आगमन

रतलाम 20 अगस्त। लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा का अल्प प्रवास पर रतलाम आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारियों एवं उद्यमियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
मालवा प्रांत सह मीडिया प्रभारी एवं उद्योगपति श्री संदीप सकलेचा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा के प्रवास के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मालवा ऑक्सीजन इंडस्ट्रियल एरिया में वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के विकास, उद्यमियों की समस्याओं तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही आगामी 2 एवं 3 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित होने वाले उद्यम समागम कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वश्री संजय व्यास, अनिल सारडा, संदीप सकलेचा, ललित चोपड़ा, रोहित मालपानी, कुंदन सोनी, राजेश रांका सहित अनेक उद्योग बंधु उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं उद्यमियों ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *