शिक्षक मंच की वार्षिक साधारण सभा की बैठक रविवार को

शिक्षक विद्यार्थियों की खेल स्पर्धाएं तथा शिक्षक सम्मान पर होगी चर्चा  सेवानिवृत्त साथियों का होगा सम्मान

रतलाम  ।  शिक्षक सांस्कृतिक संगठन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक रविवार प्रातः 11:00 बजे से सेजावता  बजली बायपास मार्ग स्थित व्यास मैरिज गार्डन पर होगी।  मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा सचिव दिलीप वर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक दशरथ जोशी अनिल जोशी ने बताया कि  उक्त  बैठक में मंच द्वारा आयोजित वार्षिक गतिविधियों के कैलेंडर का विमोचन होगा। शिक्षकों ओर विद्यार्थियों की खेल स्पर्धा  शिक्षक सम्मान आदि विषयों पर चर्चा होगी। दो दिवसीय  30 अगस्त और 31 अगस्त  को स्व कोमल सिंह नाहर की स्मृति में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी मुख्य अतिथि तथा डीपीसी अखिलेश राजपूत, सुभाष कुमावत प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।
इस अवसर पर बीते माह सेवानिवृत्त हुए खेल अनुदेशक चंद्रशेखर लश्करी, पूर्व बीईओ एम.एल.डामर, पिपलोदा डायट प्राचार्य नरेंद्र गुप्ता कर्मचारी, नेता दिनेश बारोट, शिक्षक मनोहर लाल जैन, आदि का संस्था द्वारा सम्मान किया जाएगा । डॉ. सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, मुरलीधर चांदनी वाला, ओ पी मिश्रा, डॉ प्रदीप सिंह राव, कृष्ण चंद्र ठाकुर, राधेश्याम तोगड़े, नरेंद्र सिंह राठौड़, रमेश उपाध्याय, श्याम सुंदर भाटी, मदनलाल मेहरा, भारती उपाध्याय, कविता सक्सेना, वीणा छाजेड, आरती त्रिवेदी, रक्षा के कुमार, विनीता पटेल, रमेश परमार, नरेंद्र सिंह पवार, ललिता कुशवाहा, रघुनाथ खराड़ी, डॉक्टर रविंद्र उपाध्याय, अंजुम खान, मुनिंद दुबे, रमेश कटारिया, वी एस भाटी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *