22 अगस्‍त से पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन

  • सप्ताह में प्रति शुक्रवार, शनिवार व रविवार को चलेगी
  • यात्री देख सकेंगे प्रकृति के नज़ारे

रतलाम, 21 अगस्‍त । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की माँग को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन पुन: शुरू की जा रही है। यह ट्रेन 22 अगस्‍त, 2026 से प्रति शुक्रवार,शनिवार एवं रविवार को चलेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्‍या 52965 पातालपानी – कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी तथा वापसी में ट्रेन संख्‍या 52966 कालाकुंड – पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चलकर 16.30 बजे पातालपानी पहुँचेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1 व C2 एवं चार नॉन एसी चेयर कार D1 , D2 व D3 कोच रहेंगे।
इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रु 270/- एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रू 20/- प्रति टिकट प्रति व्‍यक्ति रहेगा ।
ट्रेन संख्या 52965/52966 पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू है। ट्रेनों के ठहराव और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *