रतलाम, 22 अगस्त । पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अहमदाबाद–भागलपुर के बीच नियमित रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 09447/09448 अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद क्लोन स्पेशल को नियमित किया गया है। यह नियमित सेवा संशोधित ट्रेन संख्या 19423/19424 अहमदाबाद–भागलपुर–अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में परिचालित की जाएगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद–भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से चलेगी तथा ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर–अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से चलेगी।
ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद–भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से 18:30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के दाहोद (22.07 / 22.09 बुधवार) एवं रतलाम (23.45/ 23.55) होते हुए शुक्रवार को 06:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर – अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से 16:45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (22:25 / 22:35 शनिवार) एवं दाहोद(00.03/ 00.05 रविवार) होते हुए रविवार को 05:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, गोविन्दपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, तथा सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।