

रतलाम । पर्यावरण संरक्षण, हरियाली-विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से काटजू नगर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान नीम, अशोक एवं पाम के बड़े बड़े पौधों का रोपण किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय, विशेष अतिथि डॉ श्री के के शाह, डॉ अभि मेहरा एवं श्री अशोक तातेड़ रहे ।
“काटजू नगर पौधारोपण अभियान समिति” के सदस्यों ने श्रेष्ठ एवं उपयोगी स्थान का चयन करने से लेकर अभियान को मूर्त रूप देने मेँ सर्वश्री नरेन्द्रसिंह डोडिया, प्रकाश भटेवरा, सुनील भंडारी, योगेंद्र पुरोहित एवं आशीष चोपड़ा की विशेष एवं सक्रिय भूमिका रही जिसे अतिथियों सहित काटजू नगर वासियों ने सराहा.
वृक्षारोपण अभियान समिति के माध्यम से “हर घर एक पौधा, हरियाली से सुंदर काटजू नगर” का संदेश देते हुए नागरिकों से इस प्रयास को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया जिसे अधिकांश काटजू नगर वासियों ने सहर्ष स्वीकार किया। अतिथियों का स्वागत सर्वश्री राजू मल्कानी, निरंजन गर्ग, अनिल शारडा, जयकुमार टेकचंदानी श्रीमती कोमल पोरवाल एवं ज्योति गेलड़ा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मेँ काटजू नगर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन श्री नरेंद्रसिंह डोडिया ने तथा आभार व्यक्त श्री सरोज चौधरी ने किया।