
रतलाम । आज ग्राम जामथून शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की राष्ट्रीय सामाजिक बैठक (सामाजिक संगोष्ठी) प्रथम दिवस की संपन्न हुई । सर्वप्रथम धरती माता की वंदना के साथ बैठक( सामाजिक संगोष्ठी )का शुभारंभ हुआ ।जिसमें आदिवासी एकता परिषद के आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन सफल बनाने के लिए एजेंट के अनुसार बिंदुवार चर्चा की गई तथा राजस्थान राज्य में होने वाले 34 वा आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन की रूपरेखा पर विशेष रूप से सामाजिक आर्थिक स्थिति को देखते हुए होने वाले आयोजन में बहुत ज्यादा संख्या में जन सेलाब इकट्ठा होगा। इसके लिए राजस्थान राज्य से प्रति व्यक्ति एक रुपया तथा खाद्य सामग्री जो अपनी स्वेच्छा से देना चाहे वह इकट्ठा करके महासम्मेलन को सफल बनाया जावेगा। इसके लिए हमको घर-घर गली-गली मोहल्ला मोहल्ला गांव गांव नगर नगर कस्बा कस्बा में छोटी-छोटी बैठक सामाजिक संगोष्ठी ग्राम चौपाल सामाजिक जन जागृति यात्रा के माध्यम से चंदा इकट्ठा करके आयोजन को सफल बनाया जाएगा। आज तक जो समाज में जन जागृति आई है वह आदिवासी एकता परिषद के कारण ही आई है। देश में जो जन जागृति आदिवासी समाज में आई है। वह आदिवासी एकता परिषद की ही देन है और आज समाज में जो अपनी संस्कृति, सभ्यता, जीवन मूल्य, परंपरा ,रीति रिवाज,वेशभूषा जीवन शैली, पुनर्जीवित हुई और संरक्षण हुई है तथा। इस बैठक में राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश आदि राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक बाबुल द्वारा की गई महाराष्ट्र अशोक भाई चौधरी राष्ट्रीय महासचिव गुजरात, किशन ठाकरे जी महाराष्ट्र, भूपेंद्र भाई चौधरी गुजरात अध्यक्ष मंडल सदस्य, सांगलिया भाई, शिव भानु मंडलोई अध्यक्ष मंडल सदस्य मध्य प्रदेश ,मोगजी भगोरा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, राजू भाई पाण्डरा,साधना बेन राजस्थान, गजानन ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, डॉ अभय ओहरी ,डॉक्टर कमल सिंह डामोर प्रांतीय महासचिव, डॉक्टर आरसी डामोर, बिलार सिंह जमारे, तोलसिंह डावर,बहादुरसिंह डामर,रामचंद्र भगोरा प्रांतीय सचिन आकाश संगठन, राधा डामोर, अनीता सोलंकी, शशि कला भगोरा, प्रमिला वसावा गुजरात, हीरालाल कटरा, हरिनारायण मीणा, कमलेश भगोरा , सुमित्रा वसावा, पिंटू निनामा रूपचंद रावत दुर्गा शंकर मीणा ,शंकर लाल कोटेड, समाजसेवी सूरतलाल डामर आदि बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवी उपस्थित थे।