
जावरा (अभय सुराणा)। लायंस क्लब जावरा द्वारा संचालित लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क दवा एवं चश्मा वितरण शिविर संपन्न हुआ। शिविर में जरूरतमंद नेत्र रोगियों को परामर्श, चश्मे व दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा के संकल्प के साथ लगाया गया लायंस नेत्र चिकित्सालय रूपी पौधा आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है। संस्थान में उमड़ने वाली मरीजों की संख्या जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।
विशेष अतिथि दिगंबर श्री संघ व मंडी व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष पवन पाटनी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की जाने वाली सेवा ही समाज का सच्चा कर्तव्य है। लायंस क्लब का यह सेवा कार्य समाज के लिए वंदनीय और अनुकरणीय है। आरंभ में नेत्र चिकित्सालय के चेयरमैन ला. प्रदीप शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए अस्पताल की गतिविधियों और प्रगति की जानकारी साझा की। साथ ही मरीजों को ऑपरेशन के बाद बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।
क्लब सचिव ला. संदीप रांका ने बताया कि अतिथियों का स्वागत शॉल व माला से किया गया। इसके बाद पात्र मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे बांटे गए। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए हर प्रकार के नशे और व्यसन से दूर रहने की सीख भी दी गई।
इस मौके पर सचिव ला. संदीप रांका, कोषाध्यक्ष ला. विपिन चौरड़िया, नैत्र चिकित्सालय चैयरमेन प्रदीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ला. रमेश मेहता, ला. विजय पामेचा, ला. सजी वर्गीस, ला. अनिल काला, के साथ ला. संदीप दसेड़ा एवं ला. अनूप शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मैनेजर जे.पी. श्रीवास्तव ने किया तथा आभार सचिव ला. संदीप रांका ने व्यक्त किया।