राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना भारत की रतलाम में हुई महत्वपूर्ण बैठक, कुसुम चाहर बनीं महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष

रतलाम। संत शिरोमणि कर्मा बाई की पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर 20 अगस्त 2026 को रतलाम में ‘राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना भारत’ की एक विशेष बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र जाखड़ द्वारा सर्वसम्मति से श्रीमती कुसुम चाहर (रतलाम) को संस्था की राष्ट्रीय महिला इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र जाखड़ ने कहा कि श्रीमती कुसुम चाहर के कुशल नेतृत्व में तेजवीर सेना समाज में महिलाओं की उन्नति, शिक्षा और उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेगी।

नारी शक्ति, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर रहेगा जोर: कुसुम चाहर
नवनियुक्त राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समाज के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
“संत शिरोमणि कर्मा बाई की जयंती पर यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। माता कर्मा बाई ने समाज में नारी शक्ति और आत्मविश्वास की अलख जगाई थी। मैं महिलाओं को शिक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगी। हम सब मिलकर समाज को और सशक्त बनाएंगे।”
बैठक के अन्य प्रमुख घटनाक्रम:
मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा: राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जाखड़ एवं नवनियुक्त महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कुसुम चाहर द्वारा सर्वसम्मति से ‘जया जाट’ को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *