
रतलाम । पवित्र श्रावण माह के अवसर पर श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा कालिका माता परिसर स्थित शिव मंदिर पर सहस्त्र धारा अभिषेक का आयोजन किया गया ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश बिंदल ने बताया कि स्वामी विशोकानंद सरस्वती व स्वामी देव स्वरूपानंद जी के सानिध्य में यह अभिषेक संपन्न हुआ रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ,गोविंद काकानी, राखी व्यास, राधावल्लभ पुरोहित सहित नागरिक मौजूद थे।