पिपलौदा में हुआ ऐतिहासिक भव्य स्वागत


पिपलौदा। पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर शिव भक्त सेवा समिति द्वारा श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर मिण्डाजी प्रारम्भ सामाजिक समरसता कावड यात्रा के नगर प्रवेश पर जोरदार स्वागत हुआ। सर्वप्रथम कावड यात्रा केशर विलास कोठी पैलेस स्थित गणेश मन्दिर पहुची जहां पूजन अर्चन कर नगर प्रवेश हुआ यहा राजमाता रानी सिंह द्वारा यात्रा संयोजक प्रांजल पांडेय का सम्मान किया गया। नगर भ्रमण के दौरान विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थित रही। सर्वप्रथम जैन दादावाड़ी पर जैन परिषद परिवार, राठौर परिवार, झाला परिवार, चिरायु हॉस्पिटल पर खेमराज पाटीदार, डॉ. पवन पाटीदार, जन अभियान परिषद, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, ग्राम पंचायत धामेडी, देवेन्द्र भारद्वाज मित्र मण्डल, मुरली सेठ चन्द्रावत परिवार, महेश नांदेचा परिवार, नरेंद्र नागर मित्र मण्डल, राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा मित्र मण्डल, वैभव बना मित्र मण्डल, रामजानकी मंदिर समिति नई आबादी, नगर परिषद सीएमओ अनवर गोरी, कृषकों की सेवा सहकारी संस्था, गर्वितसिंह मित्र मण्डल, मनमोहन सिंह राणा मित्र मण्डल, पंथवारी गली महिला मण्डल, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन, नगर अध्यक्ष लिपेश राठौड़ मित्र मण्डल, पुराना बस स्टैंड पर ओमप्रकाश चंद्रवंशी मित्र मण्डल, शिशु मंदिर परिवार, रंगारंग युवा मंच, रवि भाटी मित्र मण्डल, चमन चौराहे पर कृष्णकांत चोहान परिवार, सीमा दिवानमल बाबेल परिवार, जवाहर चोक पर भँवरगिरी गोश्वामि परिवार, पार्षद मंजुला अतुल गौड़ परिवार, दिलीप सोनी परिवार, अशोक कुमार अंकित जैन परिवार, जगदीश चन्द्र सुमित पटेल परिवार, झण्डा चोक पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर, वार्ड 07 में रामगोपाली नारायण धनगर, वोरा परिवार, मोगरा परिवार, खेल प्रकोष्ठ संयोजक अमित मोगरा, भेरूलाल सरपंच परिवार, श्री राम अस्थल मंदिर समिति, नाका. न.02 पर स्वप्निल जैन मित्र मण्डल, मोगिया मोहल्ला में चामुंडा माता मंदिर समिति, मांगीलाल धनगर परिवार, कानाजी धनगर, छोगालाल पाटीदार परिवार, रामरसोडा समिति आरटीओ बैरियल, महाकाल सेवा समिति खेड़ावदा, बलराम जाट, राम रसोड़ा समिति, ग्राम पंचायत कमलाखेड़ा द्वारा भव्य स्वागत किया साथ ही नगर में विभिन्न स्थानों पर फरियाली सल्फहार की व्यवस्था की गई। पूरी यात्रा में वरिस्ठ महेश सोनी, महेंद्र सिंह बामनखेड़ी, राजेश शर्मा आदि वरिष्ठजन व शिवभक्त सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना – प्रांजल पांडेय
यात्रा संयोजक प्रांजल पांडेय ने बताया कि सभी के कल्याण एवं क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति की भावनाओ को लेकर मिण्डा जी त्रिवेणी संगम के जल से श्री केदारेश्वर महादेव का अभिषेक कर जनता व क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ निकलने वाली कावड यात्रा में हजारों शिवभक्तों की उपस्थिति रही।
कमलाखेड़ा में कमलेश्वर महादेव के किये दर्शन, आम्बा में हुआ रात्रि विश्राम
पिपलौदा नगर का भ्रमण कर यात्रा कमलेश्वर महादेव मंदिर कमलाखेड़ा पहुँची यहां दर्शन कर यात्रा गणेशगंज, शेरपुर होते हुए शाम करीब 7.30 बजे आम्बा पहुची जहाँ क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने स्थानीय कार्यकर्ताओ के साथ सभी कावड़ियों का स्वागत किया। आम्बा में रात्रि विश्राम कर प्रातः में यात्रा सैलाना स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुची जहाँ जलाभिषेक कर महाआरती की गई।