संयुक्त कलेक्टर श्री तरुण जैन ने रतलाम विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार संभाला

अध्यक्ष श्री पोरवाल एवं प्राधिकरण संचालक मंडल के पदाधिकारी गण से की सौजन्य भेंट

रतलाम, 24 जुलाई । रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री तरुण जैन ने आज अपरान्ह प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाल लिया है । प्राधिकरण कार्यालय में उन्होंने अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल एवं प्राधिकरण संचालक मंडल के पदाधिकारी गण से सौजन्य भेंट की । अध्यक्ष श्री पोरवाल से उन्होंने प्राधिकरण की योजनाओं एवं वित्तीय स्थिति सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा लंबित योजनाओं को तेजी से पूर्ण किए जाने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया । श्री पोरवाल ने चर्चा में प्राथमिकता के आधार पर प्राधिकरण की लंबित योजनाओं की पूर्णता एवं नवीन आवासीय योजनाएं प्रारंभ किए जाने हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास की अपेक्षा दर्शाई ।
इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्षद्वय श्री गोविंद काकानी, श्री प्रवीण सोनी, संचालक मंडल के सदस्यगण सर्वश्री राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, श्रीमती राखी व्यास एवं श्रीमती किरण महावर उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *