
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ की प्रादेशिक बैठक प्रदेश भर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में इंदौर में सम्पन्न हुई । बैठक की शुरुआत कलौ एकता बलम” मंत्र और ध्वज वंदन के साथ हुई। बैठक में तीर्थ चक्रवृती मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 6 सितंबर को भव्य वार्षिक सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गई। संघ नायक * राकेश गोहिल ने संगठन के उद्देश्य बताए और संवाहक मयंक जैन ने आगामी जैन समाज जनगणना में सहयोग का आह्वान किया। संगठन में नई नियुक्तियां संगठन विस्तार के तहत हुकुम जैन (कोटा) को राजस्थान प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति अभय कुमार गोहिल को संरक्षक (जनगणना निर्देशक) बनाया गया।
प्रांत कार्यकारिणी में मयंक जैन, वीरेंद्र अजमेरा (कोषाधीश), एड. योगेश जैन (विधि संवाहक), संजय जैन मुंगावली, टीके वेद (इंदौर), पंकज प्रधान (भोपाल), राजेश जैन ईसागढ़, डॉ. अक्षत तड़ैया (ललितपुर), अतुल जैन (शिवपुरी)* सहित अन्य नियुक्त किए गए।प्रांत सहसंघनायक – प्रमोद बारदाना (सागर), अनिल कासलीवाल (उज्जैन), रविसेन (भिंड)। प्रदेश सह संवाहक – प्रदीप सागर, जवाहरलाल जैन (सतना)। माध्यम संवाहक – रवि जैन (पत्रकार) एवं राजेश जैन दद्दू।
महानगर संघनायक – भोपाल में जयदीप शास्त्री, ग्वालियर में अतुल जी, सागर में प्रशांत सानोदा। जिला संघनायक – उज्जैन धर्मेंद्र सेठी, सागर सचिन ट्रांसपोर्ट, शिवपुरी हरिओम जैन चौधरी* सहित कई जिलों में नियुक्तियां घोषित हुईं।
वरिष्ठजनों में अनिल कासलीवाल, धर्मेंद्र सेठी, प्रमोद जी, आनंद गोधा, संजय पाटोदी, राकेश विनायका, डीएसपी डीके जैन* आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन शिवपुरी के कीर्ति कुमार जी* ने किया। अंत में 6 सितंबर के सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।