कलेक्टर एवं एसपी ने गढ़ कैलाश मंदिर से शाही सवारी का पूजन कर किया शुभारंभ

रतलाम 24 अगस्त । सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर गढ़ कैलाश सेवा समिति द्वारा आयोजित शाही सवारी का सोमवार को गढ़ कैलाश मंदिर से विधिवत शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने भगवान गढ़ कैलाश की पूजा-अर्चना एवं आरती कर शाही सवारी की पालकी का पूजन किया और सवारी का शुभारंभ किया।
सवारी प्रारंभ होने से पूर्व कलेक्टर श्री कटेसरिया ने गढ़ कैलाश मंदिर में भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने शाही सवारी की पालकी को अपने कंधों पर उठाकर कुछ दूरी तक सहभागिता की।
शाही सवारी में श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय सहित गढ़ कैलाश मंदिर सेवा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *