भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव, भाजपा जिलाध्यक्ष बँधवायेंगे राखी

रतलाम, 25 अगस्त। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी ने 26 अगस्त को रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य आयोजन करेगी। इसमें बहनों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं अतिथिगणों को राखी बांधी जाएगी ।
कार्यक्रम का आयोजन 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे सैलाना रोड स्थित अमृत गार्डन में होगा। जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने कार्यकर्ताओं और बहनों से उपस्थित रहने का आह्वान किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *