बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए राजगीर एवं सिलाव में कविता, चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

राजगीर। बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से बिहार वॉटर डेवलपमेंट सोसायटी सेवा केंद्र, पटना के द्वारा राजगीर प्रखंड के ठाकुर स्थान और सिलाव प्रखंड के कड़ाह बाजार प्रांगण में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हमारी पाठशाला फेज-चार के तहत आयोजित इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में कविता पाठ, चित्रकला और सामान्य ज्ञान पर आधारित परीक्षा ली गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।मौके पर उपस्थित राजगीर नगर परिषद की पार्षद कविता कुमारी ने संस्था के कार्यों और शिक्षकों की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में सीखने की ललक बढ़ती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है।इस अवसर पर परम् पूज्य लौह पुरुष सोहम् मुनि जी महाराज साहब ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, “अपने महापुरुषों, गुरुजनों और माता-पिता को कभी नहीं भूलना चाहिए। यही संस्कार जीवन को सफल बनाते हैं।

कार्यक्रम में एबीपीएम की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं राजगीर की समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यह अनुभव उनके काम आएगा।मौके पर डॉ रमेश कुमार पान ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। वहीं, ‘हमारी पाठशाला’ परियोजना के समन्वयक एलॉयसियस ओस्ता ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

जबकि टीम सुपरवाइजर साहिल राज ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में प्रथम, दुतीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को एवं भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ‘हमारी पाठशाला फेज-चार’ के शिक्षक किरण कुमारी, आरती कुमारी, सोनू कुमार, सुमन कुमार, राजेश कुमार, दिनेश प्रसाद, भीम पासवान, फिरोज कुमार, रूपा कुमारी, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी, सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *