संत शिरोमणि रविदास जी की यात्रा का बड़ावदा मंडल में जोरदार स्वागत हुआ, सामाजिक समरसता का संदेश दिया

बड़ावदा( शिरीष सकलेचा)। सामाजिक समरसता के संकल्प और संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही संत रविदास जी की यात्रा का आलोट विधानसभा के बड़ावदा मंडल में मंगलवार को प्रवेश हुआ।

सबसे पहले यात्रा ग्राम नागपीपलिया पहुंची, जहां ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे मंगल कलश का विधिवत पूजन किया।इसके पश्चात यात्रा ग्राम पंचायत मिण्डली पहुंची। यहां सरपंच विनोद बाई तेजसिंह चौहान सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक मंगल कलश का पूजन एवं दर्शन कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा आगे बढ़ते हुए हाटपिपल्या पहुंची, जहां कलश का पूजन-अर्चना कर सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। हाटपिपल्या के ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा में उपस्थित अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।रविदास जी के जीवन पर डाला प्रकाश…सभा को संबोधित करते हुए अजा मोर्चा संभाग प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल ने संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और सद्भाव का आईना दिखाया था।

इस अवसर पर अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश मालवीय,भाजपा बड़ावदा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल चंद्रवंशी एवं अजा मोर्चा जिला प्रभारी विक्रम लाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि कैलाश पडोलिया, कैलाश पुरी, कृपाल सिंह, श्यामसुंदर भट्ट, कारूलाल जाट, योगेंद्र सिंह एवं अतुल राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ये थे मौजूद…कार्यक्रम में जनपद पंचायत जावरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तीजा पवार, यात्रा प्रभारी जगदीश ररोतिया सहित अधिकारीगण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।मौजूद लोगों ने सामाजिक समरसता एवं संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *