शिक्षक अपनी सेवाओं के साथ रचनात्मक गतिविधियो मैं भी सक्रिय रहे

  • शिक्षकों और विद्यार्थियों की खेल स्पर्धा 30 अगस्त को
  • शिक्षक मंच के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन हुआ

रतलाम । यह सत्य है कि शिक्षक वर्तमान दौर में सर्वाधिक व्यस्त है शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्यों का दबाव निरंतर बढ़ता जा रहा है अध्यापन के अलावा अन्य दायित्व शिक्षक के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद शिक्षक अपनी निष्ठा और कर्तव्य पथ पर डटा हुआ है उसके कंधों पर भावी पीढ़ी के निर्माण का जो दायित्व है वह उसे सफलतम तरीके से निभा रहा है और आगे भी निभाएगा। शिक्षक सांस्कृतिक संगठन की गतिविधियां इसी बात का प्रमाण है कि हम लोग अपने कर्तव्य के साथ-साथ स्वयं रचनात्मकता से जुड़े रहें और क्रियाशील रहे जिसका लाभ हमें तो प्राप्त होगा ही लेकिन आने वाली पीढ़ी भी लाभान्वित होगी।
उपरोक्त विचार शिक्षक सांस्कृतिक संगठन की 29वीं वार्षिक साधारण सभा मैं वार्षिक कैलेंडर के विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने व्यक्त किये । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉक्टर सुलोचना शर्मा ने कहा कि शिक्षक को हमेशा राष्ट्र निर्माण और समाज निर्माण का दृष्टिकोण रखना होगा तभी वह अपने कर्तव्य के साथ न्याय कर पाएगा परिस्थितियों विपरीत अवश्य रहती है लेकिन हमारा दायित्व महत्वपूर्ण रहता है उसे हमें निभाना होता है। विशिष्ट अतिथि ओपी मिश्रा ने कहा कि रचनात्मकता शिक्षक का मूल स्वभाव होना चाहिए तभी वह अपने विद्यार्थियों को जीवन में परिवर्तन ला सकता है उनके व्यक्तित्व को निखारते हुए उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचा सकता है लक्ष्य प्राप्ति में शिक्षक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया स्वागत भाषण दिनेश शर्मा ने दिया। इस अवसर पर विगत माह सेवानिवृत हुए चंद्रशेखर लश्करी दिनेश बारोट एम एल डामर मनोहर लाल जैन को संस्था द्वारा शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया और आगामी 30 अगस्त को आयोजित खेल स्पर्धा में भाग लेने का अनुरोध भी किया। अतिथियों का स्वागत श्री गोपाल जोशी सचिव दिलीप वर्मा कोषाध्यक्ष रमेश उपाध्याय कृष्ण चंद्र ठाकुर नरेंद्र सिंह राठौड़ राधेश्याम तोगड़े भारती उपाध्यय स्वतंत्र दशोत्तर श्याम सुंदर भाटी भाटी दशरथ जोशी रमेश परमार मदनलाल मेहरा रक्षा के कुमार विनीता पटेल ललिता कुशवाहा नरेंद्र सिंह पवार डा मुनीद्र दुबे नारायण उपाध्याय मनोहर प्रजापति अंजुम खान अब्दुल लतीफ परमानंद राठौर मदनचौहान नंदराम परमार जयेश शर्मा अर्पित मेहरा आदि ने किया।

शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की खेल कूद 30 अगस्त को एवं सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान 5 सितंबर को
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिक्षक दिवस के उपलक्ष में मंच द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर प्रातः 9:00 बजे शिक्षक और विद्यार्थियों की खेलकूद स्पर्धा आयोजित करेगा जिसमें 100 मीटर दौड़ गोला फेक भाला फेंक प्रतियोगिता होगी जिनके विजेताओं को संस्था द्वारा 5 सितंबर को सजन प्रभा हॉल होटल अजंता पैलेस मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *