रतलाम 27 अगस्त । सचिव कृषि उपज मंडी समिति रतलाम ने बताया कि 29 अगस्त 2026 रक्षाबंधन पर्व का अगला दिवस होने से मंडी प्रांगण में महिला श्रमिको के आने की सम्भावना कम है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए कृषक बंधुओ से अपील की जाती है कि मंडी में लगभग 450 से 500 प्याज के वाहनों की नीलामी हो पाएगी। जबकि वर्तमान तक 200 से 250 वाहन मंडी प्रांगण में आ चुके है। अतः कृषक बन्धु अपनी उपज प्याज अगले कार्यदिवस सोमवार 31 अगस्त 2026 से मंडी प्रांगण में लाएं एवं होने वाली असुविधा से बचे ।