

झुमरीतिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज के सानिध्य में श्री बड़े मंदिर जी, झुमरी तिलैया में नव निर्मित जैन मंदिर में पूरे भारत में प्रथम बार एक साथ 9 वेदियों के भव्य शिलान्यास समारोह परम पूज्य चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं उनके परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में 3 दिवसीय 28 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक श्री बड़ा मंदिर जी के नव निर्मित परिषद में होगा इसके पूर्व 13 अगस्त से 28 अगस्त तक 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान का 28 अगस्त को समापन होगा जिसमे प्रातः पूजन अभिषेक शांतिधारा का आयोजन के साथ रक्षा बंधन पर्व की पूजन,विष्णु कुमार मुनि की पूजन और देवाधिदेव 1008 श्रेयांश नाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव,शान्तिविधान के समापन हवन की किर्याओ से होगा। तत्पश्चात घट यात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर समापन होगा जहाँ तीन दिवसीय कार्यक्रम का ध्वजारोहण किया जाएगा।आज 16 दिवसीय विधान मंडप में 121 अर्घ्य पुण्याजक परिवार के साथ 32 इन्द्रो के द्वारा श्री फल चढ़ाया गया इसी क्रम में जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज ने अपने
प्रवचन में बताए कि इस तरह का 16 दिन तक शांति विधान करना का पखवारा साल में बहुत कम आता है इस शुक्ल पक्ष के पखवारे में 16 दिन विधान पूजन और धर्म कार्य करने से अधिक पुण्य अर्जित होता है आगे कहा कि मनुष्य के जीवन मे पुण्य का उदय होने से पुण्य भी करता है और पाप भी करता है जैसे किसी पुण्यात्मा जीव को अच्छे कर्म के उदय से बहुत धन मिला तो कोई धन को पुण्य कार्य मे लगाता है कोई जुआ शराब आदि में उड़ा देता है इससे उसके जीवन मे अभी तो पुण्य से धन मिला तो उड़ा रहा है मगर आगे उसे इस पाप का उदय को भोगना पड़ेगा । विधान के पश्चात आहार चर्या आज सुरेश ,नरेंद्र जैन झांझरी परिवार को प्राप्त हुआ मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज के आशीर्वाद से आज दिन में 12 बजे बड़े जैन मंदिर में नव निर्मित आहारशाला का उदघाटन जैन महिला समाज के द्वारा किया गया ।संध्या में गुरु मुख से णमोकार चालीसा का पाठ किया गया।
सभी कार्यक्रम श्री दिगम्बर जैन समाज,विरागोदय वर्षायोग समिति,नव निर्माण कमेटी के सभी पदाधिकारियों के साथ पूरा समाज सभी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है।मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने दी।