बीएसएफ सेनिक जवानों के संग उमंग महिला परिषद ने मनाया रक्षा पर्व एवं किया वृक्षारोपण

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद की शाखा उमंग महिला परिषद ने बीएसएफ कैंप में सैनिक भाइयों के साथ रक्षाबंधन उत्सव, वृक्षारोपण एवं टिफिन पार्टी का आयोजन किया। मिडिया प्रभारी रुचि चोविश्या ने बताया कि बहनों ने भाई सैनिकों की कलाई पर राखी बांधकर सम्मान व्यक्त किया। कई वर्षों से घर न जा पाने वाले जवानों के लिए यह पल भावुक कर देने वाला रहा। सैनिकों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व खेल-तंबोला एवं टिफ़िन पार्टी का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष हेमलता गोधा, संरक्षक नीता कासलीवाल, मीना बिलाला, दीपाली कासलीवाल, संभाग अध्यक्ष मुक्ता जैन व निर्मला जैन, अनिता जैन का मार्गदर्शन रहा। संभाग अध्यक्ष मुक्ता जैन ने संबोधित करते हुए आयोजक परिषद की सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से शाखाओं को आयोजन करने की प्रेरणा मिलती है। अध्यक्ष रिंकू अजमेरा व सचिव मोनिका कासलीवाल के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। संचालन पूजा बाकलीवाल व नम्रता अजमेरा ने किया। समापन पर टिफिन पार्टी के साथ राष्ट्रप्रेम व भाईचारे का संदेश दिया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रमुख रुचि चोविश्या जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *