श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर जी मे नव निर्मित मंदिर में भगवान विराजमान की नो वेदी का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न

झुमरीतिलैया । श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर जी मे नव निर्मित मंदिर में भगवान विराजमान की नो वेदी का शिलान्यास कार्यक्रम ध्वजारोहण एवं महिलाओं के द्वारा घट यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ । मुनि श्री108 सुयश सागर जी मुनीराज का मंगल आशीर्वाद सानिध्य भक्त जनों को प्राप्त हुआ छत्तीसगढ़ जसपुर से आए मुनि भक्त परिवार विशिष्ट अतिथि विनोद जैन बड़जात्या के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
जिनका स्वागत मंदिर निर्माण कमेटी सुरेश जैन झांझरी,सुशील जैन छाबड़ा, सह मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी,सह मंत्री राज जैन छाबड़ा,सुरेंद्र जैन काला, सरोज जैन ,सुनील जैन सेठी आदि ने किया। आज सर्व प्रथम प्रातः श्री 1008 शांतिनाथ भगवान को मंगल विहार कर जैन पंडाल के कार्यक्रम स्थल पर विराजमान कर अभिषेक गुरुमुख से शांतिधारा प्रदीप-पीयूष,राहुल जैन छाबड़ा,संजय,अजय जैन बड़जात्या ,पीयूष जैन गंगवाल धनबाद के द्वारा किया गया । इसके बाद 16 दिवसीय शांति विधान की समापन पूजन और हवन के साथ किया गया साथ ही आज 1008 श्री श्रेयांश नाथ भगवान की पूजन और भब्य निर्वाण लाडू मीरा,प्रियन्का,आर्ची जैन छाबड़ा परिवार के द्वारा चढ़ाया गया। पूजन के बाद एक घट यात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण कर नव निर्मित मंदिर में समापन हुवा जहाँ महिलाओं के द्वारा कलशों के जल से भूमि शुद्धि की गई और कई मांगलिक किर्याये की गई,मंगलाचरण नृत्य के साथ जसपुर नगरी (छत्तीसगढ़) से आये।
विशिष्ट अतिथि बिनोद जी जैन बडजात्या के द्वारा गुरु मुख से पूजन कर ध्वजारोहण बहुत ही भक्तिभाव के साथ किया गया जिसमे समाज के सेकड़ो लोग उपस्थित हुवे।
इस अवसर पर मुनि श्री ने अपने उदगार में कहा कि कोई भी नव निर्मित मंदिर का उदघाटन बहुत ही पुण्यात्मा जीव के द्वारा ही किया जाता है और जसपुर से आये बड़जात्या परिवार जिनके द्वारा पूरे देश मे कई जगह ध्वजारोहण ओर कई धार्मिक अनुष्ठान किये गए है उदघाटन के पश्चात आज रक्षा बंधन महापर्व के शुभ अवसर पर विरागोदय वर्षायोग समिति के संयोजक रौनक जैन कासलीवाल, शैलेश जैन छाबड़ा,सिद्धांत जैन सेठी,राहुल जैन छाबड़ा,लोकेश जैन पाटोदी, मनीष जैन गंगवाल,ईशान जैन सेठी,संजय जैन छाबड़ा,प्रसम जैन सेठी,जोंटी जैन काला,सौरभ जैन लुहाड़िया,कुणाल जैन ठोल्या,विकास जैन सेठी,अक्षय जैन गंगवाल,ममता जैन सेठी,अंकिता जैन सेठी द्वारा मुनीराज के आहार की पड़गाहन की ब्यवस्था की गई जिसमें 101 जोड़ो के द्वारा पड़गाहन किया गया जिसमें आज का सौभाग्य रौनक-आशिका जैन कासलीवाल को प्राप्त हुआ इसके बाद लगभग सेकड़ो लोगो ने मुनीराज के हाथों में आहार देकर पुण्य अर्जित किया संध्या में भब्य आरती,णमोकार चालीसा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुवा।सभी कार्यक्रम स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री,बाहर से आये संजय भैया का निर्देशन प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *