म.प्र. त्रिस्तुतिक श्रीसंघ की नवीन कार्यकारिणी गठित

भूपेंद्र रूनवाल प्रदेश संरक्षक, अभय चोपड़ा प्रदेश मंत्री मनोनीत

जावरा (अभय सुराणा) । श्री त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के नव मनोनीत अध्यक्ष श्री संजय मोदी इंदौर ने परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चम्पालाल वर्धन की सहमति से म प्र त्रिस्तुतिकसंघ की नवीन पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की घोषणा श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में की।
जिसमे से जावरा से भी निम्न कार्यकर्ताओं को भी दायित्व प्रदान किया – श्री भूपेंद्र रूनवाल प्रदेश संरक्षक, अभय चोपड़ा प्रदेश मंत्री, अमित चत्तर सोशल मीडिया प्रभारी, पीयूष चापड़ौद व्यावच्च मंत्री, जय छाजेड़ सामाजिक उत्थान मंत्री, मनीष मेहता जीव दया मंत्री, आतिश ओरा जीव दया मंत्री, शिखर धड़ीवाल रतलाम जिला संयोजक, राजेश संघवी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत हुआ है।
सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को जावरा श्रीसंघ के अशोक लुक्कड़,राजेंद्र राठौड़, अजय सकलेचा, जितेंद्र संचेती, चिराग चोपड़ा,सुधीर जैन लाल,पीयूष रूनवाल, भूरू संचेती,जितेंद्र गोखरू, संदीप श्रीमाल,विनोद मेहता, देवेंद्र धड़ीवाल, आदि ने स्वागत कर सफल कार्यकाल की बधाई दी।
यह जानकारी देते हुवे प्रदेश सोशल मीडिया मंत्री अमित चत्तर ने बताया कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों को प पु गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा की पावन उपस्थिति राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपालाल वर्धन मुंबई द्वारा 30 अगस्त को श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में शपथ दिलाई जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *