


रतलाम। रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में न केवल रेलवे बल्कि शहर, प्रदेश, देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गौरव प्रदान किया है जूलियस चाको जिसका साक्षात उदाहरण है कि इन्होंने जुलाई में कनाडा में आयोजित मैराथन दौड़ में फिनिशिंग मेडल प्राप्त कर भारत को गोंरवान्वित किया। ऐसे खिलाड़ी प्रशिक्षक आज के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है उपरोक्त विचार ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर बेल्पर फेडरेशन रतलाम मंडल द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में विभिन्न खेलों के वरिष्ठ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों के लिए आयोजित सम्मान समारोह के दौरान नगर निगम एम आई सी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ पार्षद भगतसिंह भदोरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहकार मनोहर पचोरी ने कहा कि रेलवे न केवल खिलाड़ियों को नियुक्ति प्रदान करता है बल्कि उनके अभ्यास के लिए भी सुविधा प्रदान करता है आज यह सभी सीनियर सिटीजन वरिष्ठ खिलाड़ी जिन्होंने हमें गौरव प्रदान किया निश्चित ही इन्हें सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एवं धावक अमानत खान, फुटबॉल जूलियस चाको, शादाब खान, क्रिकेट अनंत ब्रह्मे , अशोक भाना, बास्केटबॉल एम ए खान, बैडमिंटन जगदीश श्रीवास्तव हरीश चांदवानी, शतरंज मनीष जोशी, अरुण सक्सेना, मृत्युंजय टंडन, वॉलीबॉल प्रकाश व्यास, कमलजीतसिंह, सुरेश वर्मा ,रामविलास कैलाश नाथ शर्मा, यू एल जायसवाल, आदि को केसरिया दुपट्टा, मेडल, माला एवं गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रकाश व्यास ने व्यक्त किया।