मोतीलाल जी लोढ़ा के नेत्रदान से दो जिंदगियों में जलेगी रोशनी

भारत विकास परिषद के इस सत्र का 18वाँ नेत्रदान, डॉ. ददरवाल के हाथों सम्पन्न हुआ 1001वाँ नेत्रदान

जावरा(अभय सुराणा) । भारत विकास परिषद के माध्यम से आज नेत्रदानी मोतीलाल लोढ़ा का नेत्रदान सम्पन्न कराया गया। बड़नगर से पधारे डॉ. ददरवाल ने नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई। यह नेत्रदान भारत विकास परिषद का इस सत्र का 18वाँ नेत्रदान था, वहीं डॉ. ददरवाल के हाथों सम्पन्न हुआ यह 1001वाँ नेत्रदान था।
नेत्रदान से प्राप्त नेत्रों से शीघ्र ही दो व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आने की संभावना है। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष शेखर नाहर, उपाध्यक्ष निलेश मेहता, सचिव गोपाल सेठिया एवं नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी प्रकाश अरोड़ा उपस्थित रहे। इस पुनीत नेत्रदान के लिए प्रेरक की भूमिका पारस मुणत (रतलाम), सौरभ मेहता (जावरा) एवं निलेश मेहता (जावरा) ने निभाई। भारत विकास परिषद ने नेत्रदानी परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज से अधिकाधिक नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *