अंतर्राष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच एवं जैन वरिष्ठ महासंघ की संयुक्त पहल

जावरा (अभय सुराणा)। राष्ट्रसंत श्री कमल मुनि कमलेश की पावन प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से अंतर्राष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच एवं श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार गौ माता को छप्पन भोग अर्पित करने का अनूठा एवं श्रद्धामय आयोजन होने जा रहा।
उक्त जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवाकर विचार मंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक और श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ के अध्यक्ष अभय सुराणा एवं सचिव राजकुमार हरण ने बताया कि यह विशेष आयोजन जन्माष्टमी के पावन पर्व 4 सितंबर पर किया जाएगा। आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि बेगु (राजस्थान) से महिलाओं की एक विशिष्ट टीम श्रीमती सरोज जी कावड़िया के नेतृत्व में छप्पन भोग लेकर इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने आ रही है।
श्रीमती सरोज कावड़िया ने कहा कि गौ माता के प्रति श्रद्धा, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित यह आयोजन धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। राष्ट्रसंत श्री कमल मुनि कमलेश सदैव जीवदया, गौ सेवा एवं करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं।
अभय सुराणा ने बताया कि उक्त आयोजन जीव दया सोसाइटी पर किया जाएगा। ढोल ढमाके के साथ पहली बार गौ माता को गो ग्रास एवं पौष्टिक आहार के साथ 56 भोग परोसा जाएगा। इसके साथ ही कार्यरत सभी कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाएगा।
जीव दया समिति संयोजक श्री अशोक लुक्कड़ सहसंयोजक राजेन्द्र कोचर महासंघ के उपाध्यक्ष पुखराज पटवा कोषाध्यक्ष शेखर नाहर प्रकाश संघवी विनोद डांगी अजीत बरडिया अभय श्रीमाल आनंदीलाल लोढ़ा आदि ने भी श्रद्धालुओं एवं समाजजनों से आग्रह है कि इस अद्भुत एवं सुनहरे अवसर का सहभागी बनकर गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सेवा भावना प्रकट करें।