शिक्षक खुद भी खेले और बच्चों को भी खेलने के लिए प्रेरित करें – श्री कुमावत

शिक्षक मंच द्वारा बच्चों ओर शिक्षकों की खेल स्पर्धा आयोजित

रतलाम । राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ पदक वीर खिलाडिय़ों को बनाने के लिए हमें सरकार के साथ-साथ विद्यालय स्तर पर प्रशासन के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से खेल स्पर्धाओं का आयोजन करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आगे बढऩे का अवसर प्राप्त हो सके । खुशी और प्रसन्नता की बात तब होगी जब बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले जिससे बच्चे भी प्रेरणा ग्रहण करेंगे । शिक्षक सांस्कृतिक मंच के प्रयास अत्यंत सराहनीय है खेलों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ।
उक्त विचार उत्कृष्ट विद्यालय पर शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा आयोजित 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ी और शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुभाष कुमावत ने व्यक्त किये । आपने कहा कि खेल हमारी राष्ट्रीय पहचान बने विद्यार्थियों की सफलता में खेलों का भी बड़ा योगदान रहता है ।
शिक्षक मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी खेल में इतनी दक्षता हासिल करें की सफलता उनके कदम चूमे चाहे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करें अथवा अपना करियर बनाने में इसका लाभ ले सकते हैं । बच्चों को मैदान से प्रेम होना चाहिए अपने स्कूल के साथ-साथ मैदाने की सुरक्षा और खेलों के प्रति समर्पण उनका चरित्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । आपने कहा मंच 31 वर्षों से खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्वर्गीय कोमल सिंह नाहर जी की स्मृति में प्रतिवर्ष उक्त प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को और शिक्षकों को सम्मानित करता है।
आरंभ में खेल स्पर्धा संयोजक चंद्रशेखर लश्करी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि तीनों प्रतियोगिताओं में लगभग 65 खिलाडिय़ों ने उसका पूर्वक भाग लिया और 35 शिक्षकों ने भी भाग लेकर अपना उत्साह दिखाया । अतिथियों का स्वागत श्री रघुनाथ खराड़ी, नरेंद्र सिंह राठौड़, श्याम सुंदर भाटी, विजय सिंह भाटी, राकेश जादौन, कमल सिंह राठौड़, दिलीप करमिया, अब्दुल लतीफ खान, अंजुम खान, इंदिरा खराड़ी, सोनू गुर्जर आदि ने किया । संचालन कमल सिंह आभार रघुनाथ खराड़ी ने व्यक्त किया ।

निर्णय इस प्रकार रहे :-

  • 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग- प्रवीन कटारा प्रथम, अरुण वसुनिया उदय सिंह मुनिया द्वितीय स्थान ।
  • बालिका वर्ग – राधिका निनामा प्रथम, राधिका चौहान द्वितीय, रेखा डामर तृतीय ।
  • गोला फेक- विक्रम वसुनिया प्रथम, अरुण वसुनिया द्वितीय, आदित्य डोडियार तृतीय ।
  • गोला फेक बालिका – राधिका निनामा प्रथम, राधिका चौहान द्वितीय, रेखा डामर तृतीय स्थान पर रहे ।
  • भला फेक में (महिला वर्ग) – इंदिरा खराड़ी प्रथम सोनू गुर्जर ड्यूटी अंजुम खान तृतीय ।
  • पुरुष वर्ग में कमल सिंह राठौड़ प्रथम, रघुनाथ खराड़ी द्वितीय, ऋषि राज चौहान तृतीय ।

विजेता सभी खिलाडिय़ों को आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर होटल अजंता पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *