झुमरीतिलैया में एक यादगार के साथ शिलान्यास कार्यक्रम समापन के साथ सभी कार्यकर्ता का सम्मान समारोह ओर जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज के द्वारा मंगल आशीर्वाद दिया

झुमरीतिलैया। जैन मंदिर के भव्य पंडाल परिसर में मंदिर निर्माण कमेटी के द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया ।सर्व प्रथम गुरुदेव मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज ने संध्या में णमोकार चालीसा के बाद सभी कार्यकर्ता को मंगल आशीर्वाद दिया और कहा कि यहाँ के युवाओं में बहुत शक्ति है जो काम को हाथों में लेते है उसे ऐतिहासिक बना देते है यहाँ के सभी कार्यकर्ता और खास कर विरागोदय वर्षायोग कमेटी के सदस्यों,मंदिर निर्माण कमेटी,समाज के सभी पदाधिकारियों को मंगल आशीर्वाद दिया। पश्चात जैन मंदिर वेदी प्रतिष्ठा समारोह में दिल्ली से आए सौरभ जैन नाट्य मंडली के द्वारा रात्रि में सामाजिक कुरीतियों पर नाट्य मंचन का आयोजन किया गया समाज के सैकड़ो लोगों ने इस नाट्य मंचन की सराहना की इस कार्यक्रम में टीवी सीरियल में काम करने वाले कई कलाकारों ने भाग लिया और अपनी सजीव प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश जैन झाझंरी एवं सुशील जैन छाबड़ा ने समाज के सभी सदस्यों के प्रति अपना आभार प्रकट किया विशेष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया मंदिर निर्माण के सहसंयोजक विवेक जैन सेठी अभिषेक जैन गंगवाल प्रवीण जैन पाटनी, शिलान्यास प्रोग्राम संयोजक ललित जैन सेठी मनीष जैन सेठी सहयोगी सदस्य प्रदीप जैन छाबड़ा अतुल जैन छाबड़ा जुलूस व्यवस्था संभाल रहे अजय जैन सेठी, अरिहंत जैन झाझंरी, नमन जैन सेठी, ऋषभ जैन पहाड़िया, आकाश जैन गंगवाल,आयुष जैन गंगवाल,अतिबिर जैन ठोलिया, ऋषभ जैन काला, मिहिर जैन छाबड़ा, पियूष जैन कासलीवाल, सौरभ जैन सेठी, सिद्धू जैन सेठी, अक्षय जैन सेठी,अर्चित जैन सेठी, मयंक जैन गंगवाल,प्रतिक जैन पंड्या पूजन विभाग के आशीष जैन सेठी,सिद्धांत जैन सेठी,रितेश जैन छाबड़ा, अमित जैन सेठी, सौरभ जैन लुहाड़िया, ईशान जैन कासलीवाल,अनमोल जैन बड़जात्या, दिलीप जैन बाकलीवाल, राजीव जैन छाबड़ा, अक्षय जैन सेठी, सौरभ जैन पापड़ीवाल, आनंद जैन पांडिया, मनोज जैन, संजय जैन गंगवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आशा जैन गंगवाल, अक्षय जैन गंगवाल, लोकेश जैन पटौदी, आरचि जैन छाबड़ा, तान्या जैन पांडया,आशिका जैन सेठी, चैताली जैन पांडया, भोजन विभाग की टीम मंगलम ग्रुप,मैत्री समूह मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार जैन अजमेरा आदि लोगों ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया। मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश जैन झाझंरी,सुशील जैन छाबड़ा ने सभी लोगों को कार्यक्रम की सफलता पर प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *