
जावरा (अभय सुराणा) । सिविल हॉस्पिटल जावरा में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण गुप्ता आज अपनी शासकीय सेवा 36 वर्ष पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने कहा बिहार से आकर मालवा को अपनी कर्म स्थली बनाया, डा अरुण गुप्ता ने 36 वर्ष तक ईमानदारी के साथ अपनी स्वास्थ्य सेवाये जनता को प्रदान कर सेवा भावना की मिसाल कायम की है जो कि सराहनीय है अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया है। उनका व्यवहार,आचरण,सेवानिष्ठा,हम सब के लिए प्रेरणा दाई है डा अजय सिंह राठौर ने कहा कि मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम,नसबंदी कार्यक्रम में आपके नेतृत्व में संस्था ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, आपसे स्टॉफ को काफी कुछ सीखने को मिला है सिविल हॉस्पिटल जावरा के डॉ फैजान उस्मानी, डा दिनेश पाटीदार, डा शुभम पांडेय ने डा अरुण गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अब उन्हें सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। डा. गुप्ता ने कोरोना काल में भी अपनी अमूल्य सेवाएं दी, खेरुनीशा खान, श्वेता सिंह, कैलाश पवार,भरत बीडवान, गोपाल सिंह राठौर, नाजनीन खान,ने भी डा गुप्ता के सफल कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज शासकीय सेवा के दौर में डा अरुण गुप्ता जैसा कर्तव्यनिष्ठ,निष्ठावान, ईमानदार,मेहनती ,मिलनसार व्यक्तित्व मिलना मुश्किल है,इस दौरान डा अरुण गुप्ता का हार फूल, शाल श्रीफल,से सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह , अभिनन्दन पत्र भेंट किया, अभिनन्दन पत्र का वाचन सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डा दीपक पालड़ीया ने किया,अतिथियों का स्वागत अनीता जोशी, धर्मेंद्र भट्ट,स्वीटी झाला,वैशाली वसुनिया, पूजा राठौर,सपना भाटी, रंजना कुमावत, कृष्णा धाकड़,तनवी फूलवानी,रमेश माली, गजेंद्र राठौर,ओंकार मालवीय, राकेश चावरे, अनिल चौहान आदि ने किया, संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया, आभार भारत सिंह ने माना,