
रतलाम, 31 अगस्त। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के साथ प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन भी शामिल हुए।
इस अवसर पर श्याम टेलर एवं विप्लव जैन ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हेमांग जोशी के ऊर्जावान, दूरदर्शी एवं प्रभावी नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा देशभर के युवाओं को राष्ट्र सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठन से जोड़ते हुए भाजयुमो को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।