
रतलाम । सृष्टि सेवा संकल्प, रतलाम इकाई द्वारा आज दिनांक 31 अगस्त 2026, सोमवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर दीनदयाल नगर रतलाम में वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नामांकित पार्षद प्रभु नेका एवं वरिष्ठ नेता मधु शिरोडकर थे
कार्यक्रम के दौरानविशाल पीपल वृक्ष पर पारंपरिक राखी बांधकर उसकी रक्षा एवं संवर्धन का संकल्प लिया। वृक्ष को फूल-माला से सजाया गया था, जिसे देखकर सभी में पर्यावरण प्रेम की भावना जागृत हुई।
प्रभु नेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार हम बहन की रक्षा का वचन देते हैं, उसी प्रकार वृक्षों की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने वृक्षों को जीवनदाता बताते हुए सभी से एक-एक वृक्ष गोद लेकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।मधु शिरोडकर ने कहा कि समाज में ऐसे कार्यक्रम होना चाहिए ताकि वृक्ष का महत्व मालूम हो ।
इस अवसर पर सृष्टि सेवा संकल्प की जिला उपाध्यक्ष श्री मति ललिता कदम ने अतिथियों का स्वागत भारतीय संस्कृति अनुसार किया ओर कहा कि हमारी संस्कृति में पेड़ पौधों ओर सभी जीव जंतु को जीव माना गया है ओर इनकी पूजा अर्चना करना एवं देखभाल करना हमारा दायित्व बनता है ।
प्रदेश सह शैक्षणिक संस्थान प्रभारी श्रीमति सीमा जी अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष श्री रवि जी प्रजापत ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर, दीनदयाल नगर के नागरिक, महिलाएं एवं पर्यावरण प्रेमी सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया ओर शपथ ली । कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जयश्री जी ने किया एवं आभार आशीष चौरसिया ने माना।