शा.उ.मा.वि. दीनदयाल नगर रतलाम मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया

रतलाम। शा.उ.मा.वि. दीनदयाल नगर रतलाम मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया जिसकी गतिविधियों के अन्तर्गत भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के प्रंसगो पर आख्यान का आयोजन किया । सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पूजन किया ।
आख्यान हेतु रतलाम इस्कॉन मंदिर के आचार्य राजमणी दास प्रभु एंव आर्यन प्रभु तथा कृष्णा प्रभु के द्वारा बहुत ही ज्ञान वर्धक एंव प्रेरक भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंगो को बच्चों को बताया गया। भगवान श्री कृष्ण के जीवन उनकी शिक्षाओं तथा भगवतगीता पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया गया ।
विधालय के प्राचार्य गोपाल वर्मा जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाए केवल धार्मिक दृष्टि से नही बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं ।
कार्यक्रम का संचालन मधु परिहार एवं आभार अनीता यादव ने व्यक्त करते हुए कहा कि इस्कॉन के इस आध्यात्मिक आख्यान की आवश्यकता विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और उनके चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा वृक्ष पर एक राखी एक रिश्ता के द्वारा रक्षासुत्र बांध कर पर्यावरण से गहरा सम्बन्ध कर रक्षण का संकल्प लिया । जिसमे विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया ।