रतलाम 1 सितंबर । जिला शिक्षा अधिकारी जिला रतलाम श्रीमती सिमरन सूर्यवंशी द्वारा जनविश्वास अभियान के तहत प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शासकीय प्राथमिक विद्यालय बोरतलाई, विकासखंड पिपलौदा की प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधान अध्यापक श्रीमती वर्षा राठौर की आगामी एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है।
जांच में पाया गया कि संबंधित शिक्षिका नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं होती थीं, जबकि शिक्षक एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम – (चार ) के तहत लघुशास्ति की कार्रवाई की गई।