नमो सेवा–अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक से दिखी सेवा, सुशासन और देश में बदलाव की कहानी

रतलाम 02 अक्टूबर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों पर ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। नाट्य प्रस्तुतियों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण और सुशासन की यात्रा के साथ देश में आए बदलावों की कहानी को संवाद, संगीत एवं प्रभावी अभिनय के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।रतलाम में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे ।‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ जनजागरूकता और सेवा अभियान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आ रही है। इनमे नुक्कड़ नाटकों द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने सेवा, समर्पण, संघर्ष, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों के साथ यह संदेश दिया कि देश में विकास की यात्रा के साथ आम नागरिकों के जीवन में भी अनेक स्तरों पर बदलाव आए हैं।जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुतियों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके माध्यम से आम परिवारों तक पहुंचे बदलाव को प्रस्तुत किया गया। पात्र हितग्राहियों की कहानियों और संवादों के माध्यम से आवास, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी रोचक एवं प्रभावी ढंग से दी गई।नाटक में यह संदेश भी दिया गया कि योजनाएं केवल सरकारी घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि जब पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचता है तो परिवार, महिला, युवा और किसान के जीवन में वास्तविक बदलाव दिखाई देता है। जनभागीदारी के माध्यम से इन योजनाओं का प्रभाव और व्यापक हो सकता है। संवाद, संगीत और अभिनय के संयोजन ने दर्शकों को प्रस्तुति से जोड़ा तथा स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता, जनभागीदारी एवं विकसित भारत जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखा।इस दौरान शितिज भट्ट ,आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, महापौर प्रहलाद पटेल, बजरंग पुरोहित, महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़,, बलवंत भाटी, मोर्चा अध्यक्ष संदीप यादव, सुरेश गुर्जर संयोजक सोनू यादव, रवि पंवार, नीरज परमार, भगत भदौरिया, राजेंद्र पाटीदार, निलेश बाफना , हार्दिक मेहता आदि मौजूद रहे ।नमो सेवा के सहायक नोडल अधिकारी श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जागरूक किया जा रहा है।रतलाम नगर निगम सहित जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित नुक्कड़ नाटकों को नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा। देवेंद्र भदौरिया ग्रुप द्वारा संस्कृति विभाग से स्वीकृत स्क्रिप्ट के आधार पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने प्रभावी अभिनय एवं संवादों के माध्यम से “देश के बदलाव की कहानी—जनभागीदारी के साथ” का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *