जैन मंदिरों में चोरी और मूर्तियों की बेअदबी के विरोध में सकल जैन समाज की हुंकार

17 अक्टूबर को रीगल पर विशाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन

इंदौर (राजेश जैन दद्दू )। जैन मंदिरों में हो रही लगातार चोरियों और हमारी पवित्र मूर्तियों की बेअदबी ने संपूर्ण समाज की चेतना को झकझोर दिया है। धर्म, आस्था और अपनी धरोहरों की सुरक्षा के लिए अब शांत बैठना संभव नहीं है।

“शांत रहे हम संयम मान,
कमजोरी न समझो हमारा अभिमान।
धर्म-धरोहर पर आया संकट जब-जब,
हुंकार भरेगा जैन समाज अब-तब!”

इसी संकल्प के साथ प्रशासन को नींद से जगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सकल जैन समाज, इंदौर राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ द्वारा शनिवार, 17 अक्टूबर को रीगल चौराहा, इंदौर पर सुबह 8:45 बजे एक विशाल एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
सकल जैन समाज के प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के मंयक जैन ने बताया कि राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में इंदौर के सभी जैन मंदिरों, समाजों, महिला मंडल, युवक मंडल, पाठशाला परिवार बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से निवेदन है कि अपनी धर्म ध्वजा और आस्था की रक्षा हेतु परिवार एवं मित्रों सहित भारी संख्या में पधारें। आपकी उपस्थिति ही हमारी एकजुटता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *