गरबा रस का आयोजन कर की माता रानी की आराधना

श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा गरबा रास का आयोजन किया गया

रतलाम । नवरात्रि के अवसर पर श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा टाटानगर स्थित बुद्धेश्वर हॉल परिसर में गरबा रास का आयोजन किया गया मंडल अध्यक्ष मधु सोनी सचिव ज्योति सोनी ने बताया कि इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने अंबे तू है जगदंबे काली …मां थारो गरबो ..ॐ माँ पावा वाली सहित विभिन्न गरबा गीतों पर गरबा रास के माध्यम से माता रानी की आराधना की । इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई मंडल कोषाध्यक्ष किरण सोनी, सह सचिव चंचल सोनी, उपकोषाध्यक्ष बिंदु सोनी, मंत्री शिल्पी सोनी, संगठन मंत्री आशा सोनी सहित संपूर्ण कार्यकारिणी तथा समाजजन मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *