विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से जावरा में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अदिति भावसार ने एक माह में 476 मरीजों का किया उपचार, दो सफल ऑपरेशन भी किए

जावरा ( अभय सुराणा )। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में सिविल हॉस्पिटल जावरा में नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अदिति भावसार ने बीते एक माह में 476 मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार किया। इस दौरान दो मरीजों के सफल ऑपरेशन भी किए गए।प्रभारी सुपरवाइजर शैलेंद्र दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से नाक, कान एवं गले से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. किरण वाडीवा के मार्गदर्शन तथा सिविल हॉस्पिटल जावरा के प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया के निर्देशन में मरीजों का उपचार किया जा रहा है।**दो मरीजों के सफल ऑपरेशन**डॉ. अदिति भावसार ने बीते एक माह में दो मरीजों की सर्जरी कर उन्हें राहत प्रदान की। इनमें जावरा के मंशापूर्ण रोड निवासी 50 वर्षीय भेरूलाल कानाजी के कान के निचले हिस्से में गठान थी, जिसके कारण वे पिछले एक वर्ष से परेशान थे। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उनकी सर्जरी कर गठान निकाल दी गई।इसी प्रकार जावरा निवासी चार वर्षीय बालिका कनीज की जीभ के नीचे की झिल्ली में समस्या होने के कारण उसकी जीभ ठीक से बाहर नहीं निकल पाती थी। इस स्थिति को *टंग टाई* कहा जाता है। इसके चलते बालिका को बोलने में भी परेशानी होती थी और वह तोतली बोलती थी। डॉ. भावसार ने उसका भी सफल ऑपरेशन किया।**ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय टीम रही मौजूद**दोनों ऑपरेशन के दौरान डॉ. अतुल मंडवारिया, डॉ. फैजान उस्मानी, डॉ. राज कपूर डांगी, डॉ. परनिका अग्रवाल, डॉ. नजरेगुल शिरीन, भरत बीडवान, मनोहर राजपूत एवं अनिल बैरागी सहित चिकित्सकीय टीम के सदस्य मौजूद रहे।जावरा क्षेत्र में ईएनटी विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध होने तथा मरीजों को मिल रहे बेहतर उपचार पर आमजन एवं क्षेत्रवासियों ने चिकित्सकों की टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी। साथ ही विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *