श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान की नवमी वर्षगांठ पर पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन

16 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान, विधान एवं प्रवचन

जावरा। संयम की साधना, सिद्धों की आराधना एवं निजात्मा की प्रभावना के उद्देश्य से श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान की नवमी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।जिसमे योगसार मंडल विधान का आयोजन 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, शास्त्री कॉलोनी, चौपाटी, जावरा में होगा। आयोजन में के पं. मनीष जी शास्त्री इंदौर एवं विधानाचार्य पं.श्री रीतेश जी शास्त्री शाहगढ़ का सानिध्य एवं प्रवचन प्राप्त होगा।आयोजन के प्रथम दिवस 16 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 7:30 से 8 बजे तक अभिषेक एवं नित्यनियम पूजा, 8 से 8:30 बजे तक झंडारोहण, 8:30 से 9 बजे तक कलश की विधि एवं जिनवाणी विराजमान तथा 9 से 10 बजे तक विधान होगा। इसके पश्चात दोपहर 3 से 4 बजे तक प्रवचन, शाम 7 से 8 बजे तक जिनेंद्र भक्ति तथा रात्रि 8 बजे से प्रवचन का आयोजन होगा।17 से 20 अक्टूबर तक दैनिक धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 7:30 से 8 बजे तक अभिषेक एवं नित्यनियम पूजा, 8 से 11 बजे तक विधान एवं प्रवचन, दोपहर 3 से 4 बजे तक प्रवचन, शाम 7 से 8 बजे तक जिनेंद्र भक्ति तथा रात्रि 8 बजे से प्रवचन आयोजित होंगे।आयोजन को लेकर गंगवाल परिवार एवं जैन समाजजनों में उत्साह है। आयोजक गंगवाल परिवार सालमगढ़ वाले जावरा ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से विनयपूर्वक आग्रह किया है कि वे इस आध्यात्मिक एवं धार्मिक महामहोत्सव में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करें।ये जानकारी मंदिर के अध्यक्ष श्री जम्बू कुमार गंगवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *