समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि



रतलाम, 15 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा रतलाम शहर के निवासी इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर रतलाम शहर में हर्ष और गौरव का माहौल है। रतलाम की धरती से जुड़े नेता को प्रदेश स्तर पर मोर्चा में पहली बार इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इब्राहिम शेरानी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की और से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सोपी। इससे पूर्व भी शेरानी अल्पसंख्यक मोर्चा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई काश्यप को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई ।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पद ग्रहण के बाद श्री शेरानी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। इब्राहिम शेरानी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। साथ ही अल्पसंख्यक समाज और भाजपा के बीच संवाद को और मजबूत करते हुए समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।रतलाम शहर के लिए यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नियुक्ति नहीं, बल्कि पूरे शहर के सम्मान और गौरव से जुड़ा विषय है। शहरवासियों को उम्मीद है कि इब्राहिम शेरानी अपने नए दायित्व के माध्यम से प्रदेश में रतलाम का नाम रोशन करेंगे तथा समाज और संगठन के बीच समन्वय स्थापित कर जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देंगे।