
रतलाम, 15 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को म.प्र.तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकारण अध्यक्ष विनोद गोटिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्री काश्यप के निवास पहुंचकर परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रीमती काश्यप को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण उपाध्यक्ष संजीव काकर, विहिप प्रांत उपाध्यक्ष माला सिंह ठाकुर, अ.भा.वि.प. विभाग संगठन मंत्री विनोद सिरोही, अरुण जाट, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अंशुल तिवारी, समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया, सुखमाल जैन बड़नगर, सुरज सखलेचा राणापुर एवं मंडल रेल प्रबंधक, रतलाम अश्विनी कुमार ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे। नगर के उद्योग, धर्म, समाज एवं राजनैतिक क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधियों ने भी श्रीमती काश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शोक संदेश भेजकर की संवेदना व्यक्त
श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को शोक संदेश के माध्यम से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, गच्छाधिपति वर्तमानाचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरिजी म.सा., महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानन्द सरस्वतीजी महाराज, आचार्य विश्वरत्न सूरि जी म.सा., श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट मोहनखेड़ा तीर्थ, आचार्य अशोकसागर सूरि जी म.सा., बंधु बेलडी आचार्य हेमचन्द्रसागर सूरि जी म.सा. सहित कई गुरुभगवंतों एवं सामाजिक, धार्मिक, राजैनितक, औद्योगिक, व्यावसायिक एवं समाजसेवी संस्थाओं के 200 से अधिक संदेशों में संवेदना व्यक्त की गई है। काश्यप परिवार ने अपने सभी हित चिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।