विद्यालय घोसवास में कन्या पूजन एवं गरबा

रतलाम । भारतीय संस्कृति के त्यौहार नवरात्रि पर एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कन्या को देवी मानकर पूजन किया गया एवं नियमित हो रही मां की आराधना में पूजन ओर गरबा रास किया गया ।
उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्री मति ललिता कदम ने इस अवसर पर कन्याओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति अनुसार हमको जीवन यापन करना है मां काली अनुसार अनुसरण करना है भक्तों पर कृपा बनाए रखना है और कोई दुष्टता करे तो उसको सबक भी सिखाना है । इस अवसर पर कन्याओं को उपहार भी भेट किए।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं सहित शिक्षिका श्री मति आशा शर्मा सुनीता गेहलोत सीमा चोहान रमा तिलवानी नूतन मजावदिया अनीता नंदनी हिना समता सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *