बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

रतलाम 16 अक्टूबर । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मण्‍डल से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 22933/22934 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को प्रयोगात्मक आधार पर नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 26 अक्टूबर, 2026 से बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 22933 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन नवसारी स्टेशन पर 20:08 बजे पहुंचेगी तथा 20:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 27 अक्टूबर, 2026 को जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22934 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन नवसारी स्टेशन पर 02:44 बजे पहुंचेगी तथा 02:46 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *