
सैलाना । सैलाना निवासी 68 वर्षी श्री भंवरलाल संघवी के निधन के पश्चात परिवार ने नेत्रदान कराकर समाज के समक्ष अनुकरणीय मिसाल पेश की है। विशाल जी भांगू की प्रेरणा से भाई सुभाष, ज्ञानचंद,महेंद्र,पुत्र विवेक संघवी ने दी नेत्रदान की सहमति। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा मेडिकल कॉलेज डिन डॉ. अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देशन पर नेत्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ ऋषाेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में डॉ सौरभ पांडे,नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाहा, सहायक कालू द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान परिवार जन एवं समाज जन उपस्थित रहे।