कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री को राऊ के पूर्व विधायक जीतू जिराती एवं सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने दी श्रद्धांजलि

रतलाम, 17 अक्टूबर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला अनवरत चल रहा है। शनिवार को राऊ के पूर्व विधायक जीतू जिराती, सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने श्री काश्यप के निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि देने वालों में त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ मुंबई जे.के. संघवी, जावरा न.पा. के पूर्व अध्यक्ष अनिल दसेड़ा एवं नवदुर्गा उत्सव समिति जावरा के सदस्यगण, राजगढ़ के पूर्व जिला महामंत्री कैलाश सोनी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी राधेश्याम पचवारिया, देवास के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, जवाहर व्यायामशाला के गौरव जाट, राजीव रावत, झाबुआ के प्रकाश कटारिया, ओबीसी मोर्चा नीमच प्रभारी अम्बालाल चौहान, मंदसौर के पूर्व जनपद अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय, प्रदीप श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. ए.पी.सिंह, श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन श्रावक संघ स्टेशन रोड़ के ओम अग्रवाल, मांगीलाल जैन, डॉ. अंकित जैन, डॉ. रौनक जैन व पदाधिकारी, समाजसेवी उमेश झालानी, जिला पंचायत सदस्य चंदु मईड़ा, कांग्रेस नेता राजेश पुरोहित करमदी, शांतिलाल गोखरु, विनोद राठौड़, इंदौर ग्रामीण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर, अक्षत चौधरी, जयवंत कोठारी, प्रहलाद राठौड़, जुबिन जैन, पवन सोमानी, नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *