20 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4 बजे नगर निगम से मां कालिका माता की भव्य सवारी निकलेगी



रतलाम । नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं । ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश कुमार बिंदल कोषाध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल संगठन सचिव राधावल्लभ पुरोहित प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि प्रातकाल ब्रह्म मुहूर्त में माता रानी का आकर्षक श्रंगार किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय गायत्री परिवार के पातीराम शर्मा भाजपा नेता राजेश माहेश्वरी करण वशिष्ठ एडवोकेट प्रकाश मजावदिया आदि ने माता रानी की आराधना की तथा ज्योत जलाई। इसके पश्चात रंगारंग गरबा रास आयोजित किया गया। ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा निराश्रित नागरिको को भोजन वितरित किया गया । मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ अनवरत जारी है। 19 अक्टूबर सोमवार को सुबह 5 बजे गरबा रास में रंगारंग गुलाल उड़ाया जाएगा तथा उसके पश्चात हवन प्रारंभ होगा हवन के पश्चात कन्या भोज होगा 20 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4 बजे नगर निगम से मां कालिका माता की भव्य सवारी निकाली जाएगी तथा माता रानी नगर के नागरिकों को दर्शन तथा आशीर्वाद देने नगर भ्रमण करेगी । ट्रस्ट ने नागरिकों से सभी धार्मिक आयोजनो में शामिल होने का निवेदन किया है कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के राजेंद्र शर्मा, पूरण चोइथानी, दिनेश वाघेला, देव प्रकाश शर्मा, संजय व्यास सहित नागरिक मौजूद थे